Connect with us

वाराणसी

सूजाबाद में 96 करोड़ से बनेगा एसटीपी, पीएम मोदी ने किया वर्चुअली शिलान्यास

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में सूजाबाद क्षेत्र में 96.60 करोड़ रुपये की लागत से एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 268.47 करोड़ रुपये की पेयजल और सीवर योजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास किया, जिससे 24,157 घरों को लाभ मिलेगा। भेलूपुर के जलकल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल, दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी और कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने प्रतीकात्मक रूप से शिलान्यास किया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में वाराणसी के मेयर अशोक कुमार तिवारी उपस्थित रहे।

Loading...

इस परियोजना के तहत दीनापुर विस्तारित क्षेत्र में ट्रांस वरुणा जलापूर्ति योजना की लागत 171.87 करोड़ रुपये है जिससे करीब 1.5 लाख लोगों को पेयजल की समस्याओं से निजात मिलेगी। इसमें 20,176 पेयजल कनेक्शन, 21 ट्यूबवेल और पंप हाउस और 10 ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। 410 किलोमीटर लंबी डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन बिछाई जाएगी। सूजाबाद क्षेत्र में सीवर कनेक्शन के लिए 96.60 करोड़ रुपये की लागत से 7 एमएलडी एसटीपी और 26.9 किलोमीटर लंबा सीवर नेटवर्क बनाया जाएगा, जिससे 3,981 घरों को सीवर कनेक्शन मिलेगा। इन योजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने की जिम्मेदारी जल निगम नगरीय को सौंपी गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page