Connect with us

चन्दौली

सुशील सिंह ने जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, विपक्ष को घेरा

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह ने सकलडीहा ब्लॉक सभागार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर प्रदेश सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने स्वास्थ्य, चिकित्सा, सड़क निर्माण, इन्वेस्टर समिट, शिक्षा, पर्यटन, कृषि, सामाजिक कल्याण योजनाओं और बुनियादी ढांचे से जुड़े विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

विधायक सुशील सिंह ने जनधन खाता योजना, अटल पेंशन योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, वृद्धा पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन और पंचायती राज के क्षेत्र में हुए सुधारों को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार में प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था इतनी सुदृढ़ हो गई है कि अब लोगों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष को अपनी पूर्वाग्रह वाली दृष्टि हटाकर सरकार के विकास कार्यों को निष्पक्ष रूप से देखना चाहिए। सरकार प्रदेश के साथ-साथ जिले के विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, अमित सिंह, जेपी चौहान, गुलाब, रणविजय सिंह सहित विभिन्न ग्राम सभाओं के प्रधान और ब्लॉक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page