मुम्बई
सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और धनुष का हुआ तलाक, न्यायालय ने दी मंजूरी

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता धनुष और सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या का तलाक अब आधिकारिक हो गया है। 2022 में 18 साल की शादी के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था जिसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी है।धनुष और ऐश्वर्या ने जनवरी 2022 में सोशल मीडिया पर अपने अलग होने की जानकारी दी थी।
उन्होंने कहा था कि वे 18 सालों तक एक-दूसरे के साथ दोस्त, साथी और माता-पिता के रूप में जुड़े रहे लेकिन अब उनकी राहें अलग हो रही हैं। दोनों ने लोगों से उनके फैसले का सम्मान करने और प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की थी।2004 में शादी करने वाले धनुष और ऐश्वर्या के दो बेटे हैं, यात्रा और लिंगा।
ऐश्वर्या की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘3’ में धनुष ने अभिनय किया था जिसमें ‘कोलावेरी डी’ गाना सुपरहिट हुआ और 2011 का सबसे लोकप्रिय गाना बन गया।हाल ही में धनुष का नाम एक्ट्रेस नयनतारा के साथ विवादों में जुड़ा।
नयनतारा ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में धनुष की फिल्म के गाने और विजुअल्स इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी थी जिसे धनुष ने ठुकरा दिया। इसके बाद डॉक्यूमेंट्री के ट्रेलर में एक छोटा सा विजुअल देखकर धनुष ने नयनतारा को 10 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेजा।