Connect with us

वाराणसी

सीबीसी की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सनबीम लहरतारा के विद्यार्थी पुरसस्कृत

Published

on

Loading...
Loading...

वेल्लोर क्रांति ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ एक जन संघर्ष था
रानी वेलु नचियार ब्रिटिश शासन का विरोध करने वाली पहली रानी थी
वाराणसी: भारत में ब्रिटिश सत्ता की स्थापना छोटी -छोटी विजय और एकीकरण तथा अर्थव्यवस्था एवं समाज समाज के उपनिवेशिकारण की एक लंबी प्रक्रिया थी इस प्रक्रिया ने हर स्तर पर देशवासियों में असंतोष, आक्रोश और प्रतिरोध पैदा किया जिससे देश के विभिन्न हिस्सों में विद्रोह का प्रकोप शुरू हुआ l
ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ पलइयक्करार या पांलीगर युद्दों को अक्सर भारतीय स्वतंत्रता के शुरुआती संघर्षो में एक माना जाता है l
रानी वेलु नचियार ब्रिटिश शासन का सक्रिय रूप से विरोध करने वाली रानी थीं तमिलनाडु के रामनाथपुरम में 1730 नचियार ने सिपाही विद्रोह से कई साल पहले ब्रिटिश शासकों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी l 1700 के दशक के अंत में उन्होंने महिला सैनिकों को प्रशिक्षित किया और पहला मानव बम बनाया l
पेरिया मारुथु और चिन्ना मारुथु जुड़वाँ राजा 18वीं शताब्दी के अंत में तमिलनाडु के शिवगंगई पर शासन किया दोनों भाई ईस्ट इंडिया कंपनी के विरुद्ध संघर्ष के लिए प्रसिद्ध हैं दोनों भाइयों को ईस्ट इंडिया कंपनी ने पकड़ लिया और मौत कई सजा सुना दी l
1857 के स्वतंत्रता संग्राम से आधी सदी से पहले ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ 10 जुलाई 1806 को वेल्लोर क्रांति हुई थी जो भारतीय सैनिकों द्वारा किया गया एक जन संघर्ष था l वेल्लोर में यह प्रदर्शन पूरे दिन चला विद्रोहियों वेल्लोर किले पर कब्जा कर लिया और करीब 200 ब्रिटिश सैनिकों को मार डाला करीब 350 प्रदर्शनकारियों की भी मौत हो गयी l
यह सब तत्थयात्मक जानकारी काशी और तमिलनाडु के सांस्कृतिक एवं धार्मिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत ‘के दृष्टिकोण को मजबूत करने के उद्देश्य से वाराणसी में गंगा के पावन तट नमो घाट पर आयोजित काशी -तमिल संगमम स्थल पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, लखनऊ की ओर से “हमारा संकल्प विकसित भारत, काशी एवं तमिल संस्कृति, तमिल स्वतंत्रता सेनानी और भारत रत्न एवं पद्म पुरस्कार से सम्मानित महापुरुषों के जीवनी पर आधारित चित्र प्रदर्शनी मे दी गयी है l

Loading...

प्रतिदिन की भांति आज भी केंद्रीय संचार ब्यूरो, वाराणसी द्वारा प्रदर्शनी देखने आये सनबीम लहरतारा, वाराणसी के विद्यार्थियों के मध्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कहुई पूछे गये सवालों का सही जबाब देने वाले छात्र वंदन देव,अनमोल कश्यप, सत्यम केशरी श्रेयाशी, मोहित केजरीवाल को केंद्रीय संचार ब्यूरो वाराणसी की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया l
इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी देखने वाले अन्य जनसामान्य लोगों के बीच भी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई जिसमें वंदना सिंह, रौशनी,अभय और रिचा ने पुरस्कार जीता कार्यक्रम का संचालन, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, वाराणसी डॉ लालजी ने किया l
इस अवसर पर सन बीम की शिक्षिका वरला बनर्जी, श्यामदेव प्रसाद, बिनीत आदि उपस्थित रहे l

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page