Connect with us

पूर्वांचल

सीएम योगी ने गोरखपुर से दाखिल किया नामांकन, गृह मंत्री अमित शाह रहे मौजूद

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। बता दें, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। सीएम योगी आज अपने गढ़ गोरखपुर सदर से नामांकन दाखिल किया। पर्चा भरने से पहले सीएम योगी ने गोरखधाम मंदिर में पूजा की। नामांकन दाखिल करने के बाद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा की। गोरखपुर सदर सीट से सीएम योगी को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के चार प्रस्तावकों में से एक सुरेंद्र कुमार अग्रवाल हैं। सुरेंद्र आईआईटी रुड़की से केमिकल इंजीनियरिंग किए हुए हैं। दूसरे गोरखपुर के मशहूर शिक्षाविद मयंकेश्वर पांडेय हैं, जो महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रबंधक भी हैं। इसके अलावा डॉ. कमलेश श्रीवास्तव और विश्वनाथ प्रसाद हैं। डॉ. कमलेश पेशे से गोरखपुर के नामी डॉक्टर है। विश्वनाथ प्रसाद रैदास मंदिर के अध्यक्ष है।

Loading...

सीएम योगी के नामांकन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2014, 2017 और 2019 तीनों चुनाव में प्रदेश की जनता ने मोदी जी के नेतृत्व में यूपी के विकास का रास्ता तैयार कर प्रचंड बहुमत दिया। आज योगी जी के नामांकन भरने के साथ ही फिर से एक बार BJP यहां से 300 पार के संकल्प के साथ प्रदेश में आगे बढ़ रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page