Connect with us

वाराणसी

सीएम योगी का दो दिवसीय वाराणसी दौरा आज

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे बनारस में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे, कुंभ की तैयारियों और कानून व्यवस्था पर चर्चा करेंगे, और काशी के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दौरा करेंगे।

सीएम योगी का विशेष ध्यान काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर के दर्शन-पूजन पर रहेगा। साथ ही, काशी विश्वनाथ मंदिर की विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। वे श्रद्धालुओं से संवाद भी करेंगे और महाकुंभ से आने वाले भक्तों के लिए तैयारियों का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री का विमान आज दोपहर 12 बजे लखनऊ से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेगा। यहां से हेलीकाप्टर के माध्यम से वे सोनभद्र जाएंगे। वापसी में, लगभग चार बजे उनका हेलीकाप्टर वाराणसी पुलिस लाइंस पहुंचेगा, और फिर सड़क मार्ग से सीएम सर्किट हाउस जाएंगे। सीएम का पहला कार्यक्रम सर्किट हाउस में भाजपा के जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष से मुलाकात होगा। इसके बाद, वे मेयर, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

शाम पांच बजे सर्किट हाउस के मुख्य सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में काशी में चल रहे परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद, शाम सात बजे वे काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।

Advertisement

पुलिस और प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की ब्रीफिंग की, जिसमें प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। यातायात व्यवस्था में भी विशेष ध्यान रखा जाएगा, और वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्जन लागू होगा। सीएम का यह दौरा वाराणसी में हो रहे विकास कार्यों और आगामी महाकुंभ की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page