Connect with us

चन्दौली

सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव सकुशल संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल संपन्न हो गया। शाम लगभग 6 बजे से मतों की गणना शुरू की गई। देर रात्रि तक आए परिणाम में अध्यक्ष पद पर डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह की एक तरफा जीत हुई। वही महामंत्री पद पर चौतरफा लड़ाई में आशुतोष मिश्र ने बाजी मारी। चुनाव अधिकारी द्वारा परिणाम की घोषणा होते ही प्रत्याशी समर्थकों में विजयी प्रत्याशियों को माला पहनकर जोरदार नारे बजे की।

देर रात्रि तक प्रत्याशी समर्थ को द्वारा सदर तहसील परिसर में नारेबाजी की जा रही थी। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रत्याशी समर्थकों ने जीत की बधाई दी। बताते चले कि सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह को 1141 वोट प्राप्त हुआ। वहीं उनके प्रतिद्वंदी ​मनोज कुमार सिंह को 729 वोट मिला। सुरेंद्र प्रताप सिंह को मात्र 90 वोट ही हासिल हुआ।

इस प्रकार डा. वीरेंद्र प्रताप ने 412 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर अपनी मजबूत पकड़ साबित की। ​महामंत्री पद पर पूर्ण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र आशुतोष कुमार  मिश्र को 742 वोट हासिल हुआ। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सत्य प्रकाश ने 449 वोट प्राप्त किया। तीसरे नंबर पर अरुण मिश्र को 418 वोट व ​संदीप यादव को 368 वोट मिला।

​कनिष्ठ उपाध्यक्ष कांति भूषण और अनिल मौर्य निर्वाचित हुए। ​कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए भी मुकाबला काफी कड़ा रहा। इसमें मामूली अंतर से हार-जीत का फैसला हुआ। ​कांति भूषण सिंह को 999 वोट (निर्वाचित), ​अनिल मौर्य को 839 वोट (निर्वाचित) ​अनिल कुमार को 818 वोट मिला। चुनाव परिणाम आते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। देर रात्रि तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ सदर देवेंद्र कुमार प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह अपने सहकर्मियों के साथ मौके पर डटे रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page