Connect with us

गाजीपुर

सिविल जज ने तिरंगा फहराकर क्रांतिकारियों को किया नमन

Published

on

गाजीपुर। मोहम्मदाबाद ब्लॉक में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दीवानी न्यायालय भवन पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी सिविल जज रंजीत कुमार जायसवाल ने तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में जज मनोज कुमार यादव और जज हाजिक हुसैन अंसारी भी उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सिविल जज रंजीत कुमार जायसवाल, जज मनोज कुमार यादव और जज हाजिक हुसैन अंसारी ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसी क्रम में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल कुमार राय और सिविल बार के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने भी तिरंगा फहराया।

सिविल जज रंजीत कुमार जायसवाल ने इस अवसर पर कहा, “आज का दिन चिंतन और मंथन का है, साथ ही उन क्रांतिकारियों को नमन करने का दिन भी है जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ त्यागा।” जज मनोज कुमार यादव और जज हाजिक हुसैन अंसारी ने कहा कि 15 अगस्त हमें स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और उनके बलिदान की याद दिलाता है।

फोटो कैप्शन: मोहम्मदाबाद दीवानी न्यायालय भवन पर ध्वजारोहण करते सिविल जज रंजीत कुमार जायसवाल, जज मनोज कुमार यादव और जज हाजिक हुसैन अंसारी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page