चन्दौली
सिवान में निर्वस्त्र मिली युवती, दुष्कर्म की आशंका
चंदौली। जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के एक गांव के सिवान में एक युवती निर्वस्त्र अवस्था में मिली। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही दो लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि युवती मानसिक रूप से अर्धविक्षिप्त है।
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात युवती घर के बाहर बरामदे में सो रही थी, जहां से वह लापता हो गई। शनिवार सुबह वह गांव के सिवान में निर्वस्त्र अवस्था में मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और शनिवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Continue Reading
