Connect with us

अपराध

सिन्धोरा व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना का किया सफल अनावरण, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| सिन्धोरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कछियां के पास ग्राहक सेवा केन्द्र संचालिका से छिनैती के सम्बन्ध में थाना सिन्धोरा पर मु0अ0स0 37/23 धारा 392 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस आयुक्त गोमती जोन द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच व थाना सिन्धोरा की संयुक्त टीम गठित कर निर्देशित किया गया था ।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में आज थाना सिन्धोरा, क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम द्वारा धरातलीय अभिसूचना व अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर निरन्तर तलाश व दबिश दी जा रही थी कि मुखबिर सूचना पर ग्राम करेमुआ के पास एक नवनिर्मित मकान के पास लूट की घटना में शामिल अभियुक्त राणा प्रताप गौड उर्फ शुभम, समीर कुमार सक्सेना उर्फ अनुज कुमार व शिवम नाविक को गिरफ्तार कर, कब्जे से लूट के 66,000 रुपये तथा घटना में प्रय़ुक्त 02 मोटर साइकिल बरामद किया गया । एक अभियुक्त भागने में सफल रहा । उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिन्धोरा पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में धारा 411 भा0द0वि0 की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page