वाराणसी
सिद्धपीठ प्राचीन श्री सती माता व हनुमान मंदिर पर वृहद भंडारे का हुआ आयोजन
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चेतगंज सेल टैक्स ऑफिस के बगल में स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री सती माता व हनुमान मंदिर पर प्रत्येक रविवार को हो रहे सुंदरकांड पाठ के पूर्णाहुति व श्री चेतगंज रामलीला के सकुशल संपन्न होने के अवसर पर 12 नवंबर को शुरू हुए अखंड रामायण पाठ के समापन पर 13 नवंबर को वृहद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 2000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के महंत श्री महेंद्र गिरी महाराज ने बताया। उन्होंने बताया कि मंदिर परिवार की ओर से पिशाचमोचन स्थित महामंडल नगर कालोनी में एक धर्मशाला बनवाया जा रहा है जो निःशुल्क शादी विवाह उत्सव में सभी गरीब असहाय लोगों को समर्पित रहेगा। समापन के अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय, चेतगंज रामलीला समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता, अंबरीश सिंह भोला, राजेश निगम, यशोवर्धन सिंह, पवन श्रीवास्तव,अजीत निगम, सुनील निगम, गौरव निगम, बांकेलाल, सहित कई अन्य विशिष्ट जन एवं समस्त मानस प्रेमी उपस्थित रहे ।
