Connect with us

बलिया

सिकंदरपुर में हज़रत अली र.अ. की यौमे पैदाइश अकीदत और धूमधाम से मनाई गई

Published

on

Loading...
Loading...

सिकंदरपुर (बलिया)।सिकंदरपुर नगर में पैग़म्बर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद के दामाद और इस्लाम के महान व्यक्तित्व हज़रत अली रज़ियल्लाहु अन्हु की यौमे पैदाइश (अली डे) पूरे अकीदत और एहतराम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मोहल्ला गंधी एवं मोहल्ला डोमनपुरा स्थित इमाम चौक के पास भव्य महफिल का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की।

महफिल में उलमा-ए-किराम ने हज़रत अली र.अ. की पाकीज़ा ज़िंदगी, उनकी बहादुरी, इंसाफ़, सब्र और इंसानियत पर रोशनी डालते हुए कहा कि उनकी सीरत आज के दौर में समाज के लिए मार्गदर्शक है। वक्ताओं ने बताया कि हज़रत अली र.अ. के बताए रास्ते पर चलकर अमन, भाईचारा और इंसाफ़ को मजबूत किया जा सकता है।

Loading...

इस महफिल में जनाब हज़रत सैयद मिन्हाजुद्दीन अजमली, सैय्यद कमर अजमली, मुफ्ती अलाउद्दीन, मौलाना अशरफ रज़ा और शायर साजिद राज ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम के समापन पर तबर्रुक का वितरण किया गया।

इस मौके पर सैयद जाफर अजमली, शेख अहमद अली, हाजी गुलाम हैदर, नजरुल बारी उर्फ बबलू मास्टर, मास्टर शेख वसीम, सैयद हादी अजमली, गौहर खान (पत्रकार), शेख शाहा, मोइन शेख, गुलाम रसूल, आरिफ खान, मजीद अंसारी, हाफिज सैफ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें नौजवान-ए-गंधी एवं नौजवान-ए-डोमनपुरा की भूमिका सराहनीय रही।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page