Connect with us

अपराध

सिंधौरा पुलिस ने 10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिंधौरा पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त शेरु पुत्र अली हुसैन निवासी सिंधोरा बाजार थाना सिंधोरा जिला वाराणसी उम्र 29 वर्ष को डंगराडीह के पास से 10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के संबंध में थाना सिंधौरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0174/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौ0 प्र0 आशीष पटेल चौकी सिन्धोरा, थाना सिन्धोरा, वाराणसी ग्रामीण, हे0का0 सुरेन्द्र यादव थाना सिन्धोरा, वाराणसी ग्रामीण, का0 विनोद कुमार थाना सिन्धोरा, वाराणसी ग्रामीण है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page