वाराणसी
सिंधौरा पुलिस ने गैंगेस्टर राधेश्याम यादव व आशीष जायसवाल को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट : मनोकामना सिंह
वाराणसी| अपराधियों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में आज थाना सिंधौरा पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना पर मु0अ0सं0126/2022 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त 1. राधेश्याम यादव उर्फ राधे यादव पिता का नाम सुरेन्द्र यादव नि0 ग्राम पिण्डारी कनुवानी थाना केराकत जौनपुर उम्र लगभग 23 वर्ष, 2. आशीष जायसवाल पिता का नाम प्रमोद जायसवाल नि0 ग्राम खालिसपुर थाना फूलपुर वाराणसी उम्र लगभग 22 वर्ष को रेलवे फाटक खालिसपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह, उ0नि0 लल्लन प्रसाद सोनकर, उ0नि0 अजीत कुमार मिश्रा, का0 धर्मेन्द्र यादव थाना, का0 विनीत सिंह थाना, का0 प्रभात श्रीवास्तव, का0 आनन्द सिंह थाना सिंधोरा, जनपद वाराणसी ग्रामीण है।
