अपराध
सिंधोरा पुलिस ने चोरी गये सबमर्सिबल के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Loading...
Loading...
वाराणसी: अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा वादी की सूचना पर चोरी गये सबमर्सिबल के साथ अभियुक्त गिल्लिर पटेल पुत्र श्याम नरायन पटेल निवासी ग्राम छतांव थाना सिंधोरा वाराणसी को ग्राम दिनदासपुर से गिरफ्तार किया गया। थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा वादी की लिखित तहरीर पर मु0अ0सं0 32/2023 धारा 457,380,411 भा0द0वि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही|
Loading...
Continue Reading
