Connect with us

वाराणसी

सिंगापुर में भाजपा विधायक के बेटे का निधन

Published

on

Loading...
Loading...

विधायक लखनऊ स्थित आवास से सिंगापुर हुए रवाना

वाराणसी के अजगरा से बीजेपी विधायक त्रिभुवन राम के बड़े बेटे रोमिल की सिंगापुर में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। यह खबर परिवार तक 12 फरवरी की दोपहर पहुंची, जिसके बाद विधायक त्रिभुवन राम लखनऊ स्थित आवास से सिंगापुर रवाना हो गए।

Loading...

रोमिल, जिन्होंने दिल्ली से बीएससी की पढ़ाई की थी, सिंगापुर में ही निवास कर रहे थे। वहीं, उन्होंने रेचल नामक युवती से शादी की थी। उनके निधन की खबर मिलते ही जौनपुर के चांदेपुर स्थित उनके पैतृक घर पर शोक संवेदनाएं जताने वालों का तांता लग गया। त्रिभुवन राम के भाई सुमंत राम ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। इस हादसे के बाद विधायक अपनी पत्नी स्नेह लता और छोटे बेटे रजत के साथ सिंगापुर के लिए रवाना हो चुके हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page