Connect with us

अपराध

सास-ससुर और देवर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के सिगरा थाना अंतर्गत चन्दुआ छित्तुपूर हरि नगर कालोनी निवासिनी युवती ने अपने सास ससुर और देवर पर मारने पीटने और दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का मुकदमा थाना सिगरा में दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार, चन्दुआ छित्तुपूर निवासिनी युवती का विवाह राहुल साहु थाना कोतवाली जौनपुर के साथ 29 जून 2018 को हुआ था। पीड़िता के अनुसार, शादी के कुछ ही दिनों के बाद उसके सास ससुर और देवर कम दहेज को लेकर उलाहना देना मारना पीटना शुरू कर दिए थे। जिसको लेकर फरवरी 2019 में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इसकी लिखित शिकायत भी की गई थी।

Loading...

उस समय दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया और पीड़िता दोबारा अपने पति के साथ घर चली गयी। परन्तु कुछ ही दिनों के बाद फिर से ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज को लेकर परेशान करना शुरू कर दिए । जिससे तंग आकर आज पीड़िता ने जन शिकायत प्रकोष्ठ में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता के तहरीर पर बी एन एस धारा 498/323/506 एवं दहेज उत्पीड़न का धारा लगाकर मुकदमा दर्ज किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page