वायरल
सास को पीटने के बाद बहू ने की खुदकुशी
इटावा के सैफई गांव में मंगलसूत्र को लेकर हुए विवाद ने एक महिला की जान ले ली। 27 वर्षीय दीपिका कौशल ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि दीपिका ने अपनी सास ममता से बर्थडे पार्टी में जाने के लिए मंगलसूत्र मांगा था लेकिन सास ने देने से मना कर दिया। इसके बाद दीपिका बिना मंगलसूत्र के पार्टी में चली गई। लौटने के बाद घर में फिर से इस मुद्दे पर झगड़ा हुआ।
13 नवंबर की रात दीपिका ने ससुराल और मायके वालों के सामने पानी की बोतल में जहर मिलाया और सबके सामने पी लिया। इस दौरान घर के किसी सदस्य ने घटना का वीडियो भी बनाया।
दीपिका को गंभीर हालत में सैफई के आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ले जाया गया जहां 15 नवंबर को उसकी मौत हो गई।मायके वालों ने ससुराल पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। दीपिका के भाई ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे।
उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को भी दीपिका के साथ मारपीट हुई थी जिसका उसकी छोटी बहन ने घर वालों को सूचना दी। घटना के बाद पुलिस ने पति शीतल गुप्ता, सास ममता देवी, ससुर सुरेंद्र गुप्ता और देवर सागर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीपिका के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। वायरल वीडियो में दीपिका को जहर पीने के लिए उकसाने का भी आरोप सामने आया है।
