Connect with us

चन्दौली

सावन के प्रथम सोमवार को शिव मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। पावन पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की प्रातःकाल से ही जनपद के विभिन्न शिवालय हर हर महादेव के जयघोष से गूंजायमान रहे। शिव भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक व पूजन अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। कांवरियों का जत्था कंधे पर कांवर लेकर विभिन्न शिवालयों की तरफ जाते रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चाक-चौबंद इंतजाम किया गया था।

बताते चलें कि भगवान भोलेनाथ को सावन का महीना अति प्रिय है। सावन माह में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही भगवान शिव की विशेष कृपा भक्तों पर बनी रहती है। सावन मास के प्रथम सोमवार की प्रातःकाल से ही जनपद सहित नगर पंचायत स्थित श्रीराम जानकी शिवमठ मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, श्रीमहावीर मंदिर, आनंदेश्वर महादेव मंदिर, चंदौली कोट स्थित महादेव मंदिर व मां सती शंकर मोड़ स्थित भगवान शिव के मंदिर पर भक्तों की लाइन लगी रही।

इस दौरान भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर माला, फूल, बेलपत्र, भांग और धतूरा अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। हर हर महादेव, बोल बम के जयकारों से शिव मंदिर गूंजते रहे। सावन के प्रथम सोमवार को लेकर महिलाओं, बच्चों व पुरुषों में उत्साह बना रहा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ सदर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह व कस्बा इंचार्ज देवेंद्र बहादुर सिंह की देखरेख में पुलिसकर्मी विभिन्न शिवालयों पर तैनात रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page