Connect with us

वाराणसी

सावन के प्रत्येक सोमवार को निरस्त रहेगा दैनिक पास, आमजन की तरह कर सकेंगे दर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेगा। वाराणसी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन-पूजन और सिक्योरिटी की नई गाइडलाइन जारी की गई है। सावन के हर सोमवार को सभी तरह के दैनिक पास निरस्त रहेंगे। इस दिन मंदिर के अंदर एक भी लॉकर की सुविधा नहीं होगी।

Loading...

मंदिर के बाहर ही सारा सामान किसी लॉकर में जमा करना होगा। साथ ही सोमवार को गर्भगृह में स्पर्श दर्शन को पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया गया है। VIP श्रद्धालुओं के लिए एक तय समय में ही प्रोटोकॉल दर्शन पूजन की व्यवस्था होगी। सावन के रविवार को रात 12 बजे से अगले आदेश तक गोदौलिया से मैदागिन तक नो व्हीकल जोन होगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page