Connect with us

वाराणसी

सारनाथ व्यापार मंडल के तत्वाधान में हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Published

on

वाराणसी: सारनाथ स्थानीय क्षेत्र में आशापुर, सारनाथ व्यापार मंडल के तत्वाधान में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित जनसमूह ने अयोध्या में हुए अनन्या श्रीवास्तव के जघन्य हत्याकांड पर आकोश जताते हुए हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा सरकार द्वारा दिलाने की बात कही गई। मौके पर एक कैंडल मार्च भी निकाला गया। नारी शक्ति संगीता चौबे ने कहां की आए दिन लड़कियों पर हो रहे अत्याचार और बलात्कार, हत्या की घटनाओं से महिलाओं में बहुत ही आक्रोश है। हम सभी नारी शक्तियां एक सुर से इसका विरोध करते हैं।

सारनाथ आशापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडे ने कहा कि दिल्ली में एक नाबालिक लड़की के साथ इस तरह की की कायरता पूर्वक घटना हुई। हम सभी इस घटना की पुरजोर शब्दों में निंदा करते हैं। उपस्थित जनसमूह ने एक सुर में इस प्रकार की घटनाओं को एक निंदनीय कार्य बताते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो पूरे जिले के व्यापारी एवं सामाजिक संस्थाएं सड़क पर उतर कर इस तरह की घटनाओं के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी। आज इस मौके पर सारनाथ आशापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडे, संगीता चौबे, सुधारानी मिश्रा, सोनी, ममता पटेल, सारनाथ, आशापुर व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी प्रदीप श्रीवास्तव, शुभम यादव, सादिक खान, अर्चना, ज्वाला राजभर ,सहित क्षेत्र के व्यापार मंडल से जुड़े हुए सभी व्यापारी मौके पर मौजूद थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page