अपराध
सारनाथ पुलिस टीम द्वारा चोरी गयी एक मोटर साइकिल के साथ 2 वांछित गिरफ्तार
वाराणसी| वाछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा लूटाचोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाये हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के पर्यवेक्षण में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-286/22 धारा 379/411 भादवि से संबंधित वांछित अभित मौर्या पुत्र श्याम विहारी मौर्या निवासी म०न० सा० 20/28 पैगम्बरपुर थाना सारनाथ वाराणसी व एक नफर बाल अपचारी उम्र करीब 16 वर्ष को रंगोली तिराहा से मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गयी 01 मोटर साईकिल के साथ पुलिस हिरासत में लिया गया। उक्त के संबंध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं। अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में होटल सिद्धार्थ के सामने से इस KTM मोटर साईकिल को चुराया था। मो0 सा0 का वास्तविक नम्बर UP 65 CZ 6106 है उस नम्बर प्लेट को निकाल कर फेक दिये तथा उसके स्थान पर DL 35 EB 4809 नम्बर की दूसरी नम्बर प्लेट लगाकर चल रहे थे, दूसरी नम्बर प्लेट लगाने का हम लोगो का मकसद था कि कोई मोटर साईकिल पहचान न सके तथा हम लोग पकड़े न जा सके। हमने अपने शौक को पूरा करने के लिये इस बाईक को चुराया था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण प्र0नि0 धर्मपाल सिंह थाना सारनाथ कमिश्ररेट वाराणसी, उ0नि0 अशोक कुमार सिंह थाना सारनाथ कमिश्ररेट वाराणसी, 60का0 अरबिन्द कुमार थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी, मु०आ० राम बाबू थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी, आ0 रामानन्द यादव थाना सारनाथ कमिश्ररेट वाराणसी थे।
