Connect with us

गाजीपुर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी आग, चार एम्बुलेंस जलकर खाक

Published

on

Loading...
Loading...

खानपुर (गाजीपुर) जयदेश। जिले के खानपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार दोपहर अचानक आग लगने से वहां खड़ी चार पुरानी एम्बुलेंस जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं। आग लगने का कारण विद्युत तारों में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लंबे समय से बेकार पड़ी एम्बुलेंस खड़ी थीं। इसी स्थान के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में अक्सर स्पार्क होता रहता था। सोमवार को तारों से निकली चिंगारी नीचे खड़ी एक एम्बुलेंस पर गिर पड़ी, जिससे उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पास खड़ी अन्य एम्बुलेंस को भी अपनी चपेट में ले लिया।

स्वास्थ्य कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बिजली के तारों में करंट बने रहने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। जब तक काबू पाया जाता, तब तक चारों एम्बुलेंस जलकर राख हो चुकी थीं। स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

Advertisement

इस संबंध में अधीक्षक डॉ. आर.पी. सिंह ने बताया कि ये सभी एम्बुलेंस काफी समय से अनुपयोगी हालत में परिसर में खड़ी थीं। बिजली तारों से निकली चिंगारी के कारण यह हादसा हुआ है। सौभाग्यवश इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page