Connect with us

गाजीपुर

सादात के प्राथमिक विद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Published

on

भीमापार (गाजीपुर)। तहसील सैदपुर, थाना सादात, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय मई, शिक्षा क्षेत्र सादात के प्रांगण में 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” की थीम पर शनिवार को मनाया गया। यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है, और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी।

प्राथमिक विद्यालय द्वितीय मई की अध्यापिका नेहा सिंह ने बच्चों को योग का अभ्यास कराया एवं स्वास्थ्य के बारे में समझाया कि योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में कई लाभ मिलते हैं। शारीरिक रूप से योग मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, लचीलापन बढ़ाता है, और शरीर की मुद्रा में सुधार करता है। मानसिक रूप से योग तनाव और चिंता को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और मन की शांति प्रदान करने में मदद करता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रत्नेश कुमार पांडे, शिक्षा मित्र तेतरा देवी, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हिंद लाल एवं गांव के लोग भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में सहभागी बने।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa