राज्य-राजधानी
सात IPS और 20 PPS अधिकारियों के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह सात आईपीएस अधिकारियों और 20 पीपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया।
आईपीएस उपेंद्र कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा लखनऊ बनाया गया है, जबकि विनोद कुमार सिंह को अपर पुलिस आयुक्त अपराध कानपुर नगर नियुक्त किया गया। अमित वर्मा अब संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध लखनऊ के पद पर कार्य करेंगे।
डीजीपी मुख्यालय ने 2021 बैच के 16 आईपीएस अधिकारियों को भी नई तैनाती दी है। कानपुर में अंजली विश्वकर्मा को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया, जबकि चंदौली में अनंत चंद्रशेखर को अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।
20 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले में बाराबंकी, भदोही, चंदौली, नोएडा, सीतापुर, बिजनौर, अयोध्या, मेरठ और अन्य जिलों में नए अधिकारी तैनात किए गए हैं।
