Connect with us

वाराणसी

साडी के शोरूम में लगी आग, पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने लोगों को बाहर निकाला

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मलदहिया इलाके में गुरुवार को विनायक प्लाजा बिल्डिंग में साड़ी के शोरूम में आग लग गई। पता चलने पर SHO सिगरा धनंजय पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड की टीम बुलाई गई। अबतक रेस्क्यू कर 15 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है।आग लगने के बाद धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। धुएं की वजह से बिल्डिंग में फंसे लोग परेशान हो उठे।पता चलने पर पहुंची फोर्स और फायर बिग्रेड की टीम ने लोगों को बाहर निकाला। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। फायर बिग्रेड की टीम आग बुझाने की कोशिश कर रही थी।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page