Connect with us

वाराणसी

साइबर फ्रॉड गैंग का सदस्य गिरफ्तार, नौ सिम और मोबाइल बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सारनाथ पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले एक गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आज़मगढ़ निवासी संतोष पाण्डेय (32 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके पास से 9 अनएक्टिवेटेड सिम, 1 ई-टॉप सिम, 900 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस टीम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सारनाथ रेलवे स्टेशन के पास से संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से बड़ी मात्रा में सिम और नकदी बरामद हुई। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह अपने साथियों सोनू यादव (सारनाथ) और विपिन गिरी (गोरखपुर) के साथ मिलकर लोगों को जियो फाइबर और सिम देने के नाम पर ठगी करता था। गिरोह QR कोड के जरिए अवैध लेन-देन कर लोगों के पैसे हड़पता था।

Loading...

पुलिस के अनुसार आरोपी पहले जियो, एयरटेल और वीआई कंपनियों में डिस्ट्रीब्यूटर और प्रमोटर के तौर पर काम कर चुका है। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page