Connect with us

अपराध

साइबर ठग ने युवती के खाते से 2.40 लाख उड़ाए

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं और जागरूकता के बावजूद भी आए दिन लोग साइबर ठगी का शिकार हो जा रहे हैं। क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के दौरान ओटीपी पूछकर युवती के खाते से दो लाख रुपये साइबर जालसाजों ने उड़ा दिए। थाना क्षेत्र के धमरिया पुल की रहने वाली स्वाती केशरी साइबर ठगी का शिकार हो गई।

Loading...

उन्होंने बताया कि, उनके फोन पर एक कॉल आया था जिसमें कॉल करने वाले ने बताया कि, एचडीएफसी बैंक से बोल रहा हूं। क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के लिए मोबाइल पर एक ओटीपी जाएगी, जैसे ही ओटीपी बताया खाते से आठ बार में 2.40 लाख रुपये कट गए। इसकी शिकायत थाने पर की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page