Connect with us

गोरखपुर

साइबर ठगी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

चेकबुक-एटीएम सहित कई दस्तावेज बरामद

गोरखपुर (जयदेश)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बेलघाट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार थाना बेलघाट पर पंजीकृत मु0अ0सं0-66/2026, धारा 3(5), 61, 241, 318 (4) बीएनएस तथा 66C, 66D आईटी एक्ट से संबंधित मामले में अभिषेक शुक्ल, सतीश कुमार गुप्ता और नीरज कुमार खत्री को गिरफ्तार किया गया है। तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जांच में सामने आया कि अभियुक्तगण लोगों को बहला-फुसलाकर विभिन्न बैंकों में उनके नाम से खाते खुलवाते थे और उन्हीं खातों में साइबर ठगी के माध्यम से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये मंगवाते थे। इस संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर 27 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें से लगभग 55 लाख रुपये को लीन/होल्ड कराया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में अभिषेक शुक्ल पुत्र स्वर्गीय प्रेमकृष्ण शुक्ल निवासी ग्राम भभया थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर, सतीश कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय उचित नारायण साव निवासी ग्राम महम्मदपुर थाना गोह जनपद औरंगाबाद बिहार तथा नीरज कुमार खत्री पुत्र विक्रम जीत खत्री निवासी नियर दुर्गा मंदिर गोह थाना गोह जनपद औरंगाबाद बिहार शामिल हैं।

Advertisement

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 39 बैंक चेकबुक, 35 बैंक एटीएम कार्ड, 19 बैंक पासबुक, 15 मुहर, 8 आधार कार्ड (कार्ड एवं छायाप्रति), 2 वोटर कार्ड, 6 पैन कार्ड (कार्ड एवं छायाप्रति), 1 मेट्रो कार्ड, 1 वाहन आरसी कार्ड, 2 पासपोर्ट, 3 डायरी, 6 क्यूआर कोड मय स्टैंड तथा 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page