Connect with us

गाजीपुर

सांकेतिक बोर्डों की कमी से राहगीर परेशान, रात के समय बढ़ा खतरा

Published

on

बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं, प्रशासन पर उठे सवाल

ज़मानिया (गाजीपुर)। तहसील के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में सड़क मार्गों और महत्वपूर्ण स्थानों को दर्शाने वाले सांकेतिक बोर्डों (Signage Boards) की कमी गंभीर समस्या बन चुकी है। दिशानिर्देश बोर्ड न होने से न केवल स्थानीय लोगों को कठिनाई उठानी पड़ रही है, बल्कि बाहरी यात्रियों को भी जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।

बार-बार सामने आ रहे हादसे
इस क्षेत्र में आने वाले नए लोगों को मार्ग की सही जानकारी न मिल पाने पर रास्ता भटकने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कई मामलों में वाहन सीधे नहर में गिर जाने की स्थिति तक बन जाती है। करीब आठ-नौ महीने पहले नईबाजार-देवैथा मोड़ पर एक कार बिना दिशा संकेत बोर्ड के अभाव में नहर में जा गिरी थी। इसी प्रकार तीन दिन पहले भी एक पिकअप वाहन नहर में पलट गया, जिसमें चालक के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गतिसीमा व माइनर मार्ग से संबंधित बोर्डों की अनुपस्थिति ही इन दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है।

उनका कहना है कि यह समस्या यातायात व्यवस्था को बाधित करने के साथ-साथ सुरक्षा के लिहाज से भी अत्यंत गंभीर है। विशेष रूप से रात के समय या खराब मौसम में बोर्ड न होने से दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।

प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
निवासियों ने मांग की है कि ज़मानिया के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्गों व चौराहों पर मानक नियमों के अनुरूप स्पष्ट व सटीक सांकेतिक बोर्ड लगाए जाएं। साथ ही, आवश्यकता अनुसार हिंदी के साथ अंग्रेजी भाषा में भी दिशा सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि आने-जाने वाले लोगों को सही मार्गदर्शन मिल सके और भटकाव की समस्या समाप्त हो।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page