गाजीपुर
सहायता ग्रुप ऑफ कंपनीज ब्रांच में बैठक और जन्मदिन समारोह सम्पन्न
सैदपुर (गाजीपुर)। सहायता ग्रुप ऑफ कंपनीज ब्रांच सैदपुर के कार्यालय में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एरिया मैनेजर जयशंकर तिवारी ने की। बैठक में उन्होंने अपने समस्त स्टाफ के साथ सहायता ग्रुप के सुनहरे लम्हों को साझा करते हुए विभिन्न योजनाओं और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर चर्चा की।

इस अवसर पर सहायता ग्रुप के सीएमडी विनोद कुमार बिंद के पुत्र हर्ष बिंद का 15वां जन्मदिन भी सैदपुर कार्यालय में केक काटकर मनाया गया। सैदपुर ब्रांच के तरफ से हर्ष को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई और सभी स्टाफ के बीच जन्मदिन का यह समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

बैठक में मैनेजर ने गोल्ड लोन और अन्य विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सैदपुर ब्रांच अपने कार्यों और बेहतर प्रबंधन के बल पर लगातार एरिया की अन्य शाखाओं से आगे बढ़ रहा है।

सीएमडी और एमडी ने सैदपुर ब्रांच के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके योगदान और निरंतर सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में जय शंकर तिवारी, अमित कुमार पाण्डेय, सुधाकर पाठक, राज कुमार शर्मा, राकेश कुमार भारती, राम निवास यादव, अर्पित कुमार प्रजापति, अभिषेक तिवारी, संदीप प्रजापति, धर्मेंद्र मिश्रा, बीरेंद्र यादव, लालजी पांडे इत्यादि लोग उपस्थित रहें।
