Connect with us

वाराणसी

सहायक नगर आयुक्त राजेश अग्रवाल ने स्ट्रीट पाठशाला में पहुंच बच्चों में स्टेशनरी मिष्ठान एवं अन्य खाद्य सामग्री किया वितरित

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी ।अपने उत्कृष्ट कार्यों से जाने जाने वाले वाराणसी नगर निगम के तेजतर्रार सहायक नगर आयुक्त राजेश अग्रवाल ने आज इंग्लिशिया लाइन स्थित नेहरू मार्केट में फेरी पटरी, ठेला खोमचा लगाने वाले लोगों के बच्चों के लिए संचालित शिक्षण संस्थान स्ट्रीट पाठशाला में पहुंचकर वहां अध्ययनरत बच्चों को मिष्ठान बिस्कुट टॉफी केक नमकीन एवं स्टेशनरी का सामान वितरित किया, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ गई वही सहायक नगर आयुक्त राजेश अग्रवाल ने बताया कि इन अध्ययनरत बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए जो भी करना पड़े मैं करूंगा कभी भी पीछे नहीं हटूंगा क्योंकि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव जी फेरी पटरी व्यवसाई समिति के सचिव अभिषेक निगम, विजय यादव मुन्ना साह बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे अनमोल निगम सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page