Connect with us

अपराध

ससुराल में युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

सुल्तानपुर। जयसिंहपुर कोतवाली अंतर्गत होलेपुर गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव कच्चे मकान में लगे लकड़ी के कुंडी में साड़ी के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी ने पड़ोसियों पर जमीनी विवाद में उसे मारने-पीटने का आरोप लगाया है।

बताते चलें कि जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के कटरा चंगघूपुर के सवादिया गांव निवासी श्यामू निषाद (26) वर्ष की शादी भैरोपुर ग्राम पंचायत के होलेपुर गांव मे भोला की छोटी बेटी ऊषा (24) वर्ष से हुई थी। शादी के कुछ सालो बाद से ही श्यामू निषाद पत्नी और बच्चों के साथ अपने ससुराल होलेपुर में रहने लगा। बुधवार को दोपहर बाद कच्चे मकान में लगे लकड़ी के कुंडे में साड़ी के सहारे उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला। पत्नी ऊषा के चीखने-चिल्लाने पर गांव के लोग इकट्ठा हुए। पुलिस ने परिजनो को मौजूदगी में शव को नीचे उतार जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।

Loading...

मृतक की पत्नी ऊषा ने बताया कि, सुबह जमीनी विवाद में पड़ोसियों ने उसे मारा-पीटा था। जिससे क्षुब्ध होकर उसने अपनी जान दे दी हैं। तो वहीं पुलिस ने पत्नी को तहरीर पर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जयसिंहपुर कोतवाल प्रेमचंद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा,श्यामू की शादी से पहले ही उसके ससुर भोला की मौत हो गई थी। सास की दिमागी हालत भी ठीक नहीं है। मृतक मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी ऊषा (24), बेटी जानवी (6) और मानवी (3) को छोड़ गया है। उसकी मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page