Connect with us

वायरल

सलमान खान – गैलेक्सी अपार्टमेंट, मुंबई पुलिस ने राजस्थान के बूंदी से एक को दबोचा

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई पुलिस ने 14 अप्रैल की सुबह में अभिनेता सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी के सिलसिले में एक नया मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही आपराधिक धमकी के आरोप में राजस्थान से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि, आरोपी की पहचान राजस्थान के बूंदी निवासी बनवारीलाल लटूरलाल गुर्जर (25) के रूप में हुई है। गुर्जर ने कथित तौर पर अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया था। इसमें उसने कहा था कि लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और गिरोह के अन्य सदस्य मेरे साथ हैं और मैं सलमान खान को मारने जा रहा हूं क्योंकि उसने अभी तक माफी नहीं मांगी है। आरोपी ने राजस्थान में एक हाइवे पर वीडियो बनाया और उसे अपने चैनल पर अपलोड कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम जांच के लिए राजस्थान भेजी गई और आरोपी हमारे गिरफ्त में आ गया।

अधिकारी ने कहा कि, हम जांच कर रहे हैं कि आरोपी गुर्जर का कोई पिछला आपराधिक इतिहास तो नहीं है। उसे भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं, 506 (2) (आपराधिक धमकी के लिए सजा) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है। मुंबई के साइबर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

बता दें कि, बांद्रा इलाके में 14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के घर के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने कई गोलियां चलाई थीं। इस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से एक अनुज थापन ने एक मई को पुलिस हवालात में कथित तौर पर फांसी लगा ली थी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page