Connect with us

अपराध

सर्विस रिवॉल्वर से एएसआई ने गोली मारकर की खुदकुशी

Published

on

Loading...
Loading...

पटना से बड़ी खबर सामने आई है। गांधी मैदान थाना क्षेत्र में गोलघर के सामने एकता भवन के बैरक में एक सहायक अवर निरीक्षक (ASI) अजीत सिंह का शव मिला है। सूचना मिलते ही केंद्रीय एसपी स्वीटी सहरावत गांधी मैदान थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई। अजीत सिंह भोजपुर के आरा के रहने वाले थे और पटना पुलिस लाइन रिजर्व में एस्कॉर्ट ड्यूटी में कार्यरत थे।

Loading...

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 5:00 बजे सूचना मिली कि ASI ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। घटनास्थल से सर्विस रिवॉल्वर और एक खोखा मिला है। पुलिस जांच कर रही है और मृतक के परिजन भी मौके पर मौजूद हैं। मृतक के पिता विनोद सिंह ने कहा कि उनका बेटा दीपावली में घर आना चाहता था लेकिन छुट्टी न मिलने के कारण वह परेशान था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page