गोरखपुर
सर्वधर्म एकता मंच के सम्मेलन में उमड़ा सैलाब
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने की शिरकत
अशफाक हुसैन मेकरानी की पहल की सराहना, सामाजिक एकता और भाईचारे पर दिया जोर
गोरखपुर। जनपद के प्रख्यात सामाजिक संगठन भारतीय सर्वधर्म एकता मंच द्वारा आयोजित ‘सौहार्द एकता भाईचारा सम्मेलन’ में साम्प्रदायिक सद्भाव की अनूठी मिसाल देखने को मिली। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी के विशेष निमंत्रण पर प्रदेश के कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी गोरखपुर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि आज के दौर में समाज को जोड़ने वाले आयोजनों की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने अशफाक हुसैन मेकरानी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “अशफाक हुसैन ने सर्वधर्म एकता का जो दीप जलाया है, वह काबिले तारीफ है। ऐसे कार्यक्रमों से ही गंगा-जमुनी तहजीब मजबूत होती है।”
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वृन्दावन धाम से पधारे स्वामी पंडित सोनू कृष्ण शास्त्री जी महाराज और ऐतिहासिक गुरुद्वारा जटाशंकर सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सर्वधर्म सद्भाव का संदेश दिया। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि प्रेम और भाईचारा ही प्रगति का आधार है।
सम्मेलन के पश्चात पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी के आवास पर भी पहुंचे। वहां आयोजित सम्मान समारोह में संगठन के पदाधिकारियों ने उनका माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मंच के उपाध्यक्ष डॉ. इरफान खान, महासचिव स्वामी चरण शाही, इरफानुल्लाह मुगल, डॉ. अभय पाल सिंह, मुजीबुर्रहमान, अनीता शाही, वंदना, मीरा पाल, सुनीता जायसवाल, डॉ. सीताराम चौधरी, धनंजय निषाद, मनीष, शिवा योगी, सैयद इरशाद हुसैन, शकील शाही, श्रवण सविता, और दयाराम सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में मेकरानी परिवार के इजहार हुसैन, मेराज हुसैन,सेराज हुसैन, रियाज़ हुसैन और नियाज़ हुसैन का विशेष सहयोग रहा।
