गाजीपुर
सर्पदंश से महिला बेहोश, अस्पताल में भर्ती

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। स्थानीय ग्राम सभा ओडःराई, खुटहां की निवासिनी चुनरी देवी, पति मुन्नर चौहान की पत्नी, सुबह अपने पशुओं के लिए चारागाह में चारा काटने गई थीं। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उनके पैर में डस लिया।
सांप को देख चुनरी देवी भयभीत होकर घर की ओर चिल्लाते हुए दौड़ी, लेकिन रास्ते में अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। परिवार वालों को जानकारी मिलते ही उन्हें तत्काल मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों के अथक प्रयास से चुनरी देवी की हालत में धीरे-धीरे सुधार होने लगा। वर्तमान में वह खतरे से बाहर हैं और अस्पताल में उपचार जारी है।
Continue Reading