Connect with us

बलिया

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जगदीशपुर बलिया में बुधवार को छात्र संसद के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज से प्रोफेसर डॉ. संदीप पांडेय और विशिष्ट अतिथि डॉ. राजीव शुक्ला उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर मोहिनी सिन्हा ने छात्र संसद की उपयोगिता और विद्यार्थियों के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। समारोह में छात्रों की सक्रिय भागीदारी और उत्सुकता देखने लायक रही। शिशु भारती की ओर से कंचन तिवारी ने अध्यक्ष पद की, शिवम ने मंत्री पद की और वैभव ने सेनापति पद की शपथ ली।छात्र संसद की ओर से अचलजा श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री, अनुष्का सिंह ने न्यायाधीश और अर्नव श्रीवास्तव ने सेनापति के रूप में शपथ ग्रहण की।

Loading...

कार्यक्रम का संचालन निधि पांडेय और आरुषी सिंह ने संयुक्त रूप से किया।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्रों को निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. संतोष तिवारी ने सभी अतिथियों और कार्यक्रम में सहयोग देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया। समापन पर वरिष्ठ आचार्य विजयानंद सिंह ने कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन कराया। कार्यक्रम की सफलता में शिक्षकों और सहयोगियों का पूर्ण सहयोग रहा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page