Connect with us

बलिया

सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, ग्रामीणों की चिंता बढ़ी

Published

on

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बेल्थरा रोड क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। केन्द्रीय जल बोर्ड तुर्तीपार के अनुसार मंगलवार की शाम 6 बजे नदी का जलस्तर 64.300 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 290 सेंटीमीटर ऊपर है।

घाघरा नदी में हर घंटे औसतन 1 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज हो रही है।दो दिन पहले तक जलस्तर में कमी आने से लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन सोमवार से अचानक पानी बढ़ने लगा। इस अप्रत्याशित बढ़ोतरी ने तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों को आशंका है कि अगर पानी इसी रफ्तार से बढ़ा तो उनके खेत और घर बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि मानसून में जलस्तर बढ़ना सामान्य है, लेकिन पानी घटने के बाद अचानक फिर से इतनी तेजी से बढ़ना चिंता का विषय है। लोग लगातार तटबंधों और कच्चे रास्तों की निगरानी कर रहे हैं।प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। उपजिलाधिकारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि सभी कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया है।

फिलहाल किसी भी आबादी तक पानी नहीं पहुंचा है, लेकिन अगर हालात बिगड़े तो राहत सामग्री और नावों की व्यवस्था तुरंत की जाएगी।स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और लोगों को अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और सतर्क रहें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page