Connect with us

वाराणसी

सरकार वापस ले ‘काशीद्वार परियोजना’ : दिलीप चौबे

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। गुरुवार को पिंडरा विधानसभा में कई दिन से धरने पर बैठे किसानों को जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिलीप चौबे ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलकर अन्नदाताओं को समर्थन दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, काशीद्वार परियोजना के नाम पर किसानों का जमीन अधिग्रहण करने की परियोजना के अंतर्गत किसान महीनों से धरने पर बैठे हुए हैं।

किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिलीप चौबे ने किसानों का समर्थन और आश्वस्त करते हुए कहा कि, “कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसानों के साथ खड़ी थी, खड़ी है और खड़ी रहेगी। जब तक काशीद्वार परियोजना सरकार वापस नहीं लेती तब तक हम सब कांग्रेसजन अन्नदाताओं के साथ खड़े रहेंगे”।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में राजीव राम, ईश्वर चांद पटेल, संजय सिंह, चक्रवर्ती पटेल, विनोद यादव, दिना सिंह, रविन्द्र यादव, राकेश कन्नौजिया, राजेंद्र पटेल आदि लोग मौजूद रहें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page