Connect with us

वायरल

सरकारी खर्चे पर पल रही नपं चेयरमैन की दो गाय

Published

on

कर्मचारी बोला – “दूध चेयरमैन के घर जाता है”

कुशीनगर। जिले के कप्तानगंज में बने कान्हा पशु आश्रय स्थल में नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला खेतान की दो गायें सरकारी खर्च पर रखी मिलीं। इनमें से एक साहिवाल नस्ल की गाय प्रतिदिन 8–9 लीटर दूध देती है और कर्मचारियों ने बताया कि यह दूध चेयरमैन के घर भेजा जाता है।

उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह द्वारा निरीक्षण के दौरान यह मामला सामने आया। जांच में पता चला कि ये गायें आश्रय स्थल के सरकारी चारे पर पल रही थीं, जबकि आश्रय स्थल का उद्देश्य केवल निराश्रित (बेसहारा) पशुओं को रखना है।

गौशाला में कुल 32 निराश्रित पशु बताए गए, लेकिन दूध देने वाली दो गायें वास्तव में नगर पंचायत अध्यक्ष की निकलीं। इस पर सवाल उठने पर EO से जवाब नहीं मिला। बाद में EO ने कहा कि अध्यक्ष स्वयं सक्षम हैं और अपने खर्च से चारा वहन करती हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page