वाराणसी
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर DCP गोमती ज़ोन व उपजिलाधिकारी पिण्डरा द्वारा जन समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु दिये आवश्यक दिशा निर्देश
Varanasi: सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी विक्रांत वीर व उपजिलाधिकारी पिण्डरा द्वारा तहसील पिण्डरा में जन समस्याओं की सुनवाई की गई एवं उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को तत्काल मौके पर जाकर शिकायतों की निष्पक्षता से जाँच करके शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा व राजस्व के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
तत्पश्चात पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान कार्यालय, अभिलेख आदि का निरीक्षण कर अभिलेखो को अद्यावधिक करने, रख-रखाव, साफ-सफाई, लंबित विवेचना, शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए ।
