Connect with us

वायरल

समोसे में निकली मेंढक की टांग, हिरासत में मैनेजर

Published

on

Loading...
Loading...

 

गाजियाबाद। शहर के इंदिरापुरम इलाके की नामचीन दुकान में एक मिठाई की दुकान पर उस वक्त हंगामा मच गया। जब एक कस्टमर के समोसे में मेंढक की टांग निकल आई। समोसे में मेंढक की टांग देख ग्राहक गुस्से से लाल हो गया और दुकान पर जमकर हंगामा कर दिया। इस दौरान कस्टमर ने पुलिस को कॉल कर समोसे में मेंढक होने की सूचना भी दी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और मैनेजर को हिरासत में ले लिया।

Loading...

जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम अमन शर्मा नामक ग्राहक दोस्तों के साथ मिठाई और समोसे लेने पहुंचा। वह खाने का सामान पैक कराकर गया, लेकिन कुछ ही देर बाद वह वापस आया और मैनेजर से बहस करने लगा। उसने समोसे में निकली मेंढक की टांग दिखाई तो हंगामा शुरू हो गया। उस वक्त वहां पर कुछ और ग्राहक भी मौजूद थे। समोसे में निकली टांग की बात सुनकर वे भी गुस्से में आ गए और वहां जमकर हंगामा हुआ। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ही लोग शांत हुए। इस दौरान पुलिस ने दुकान के मैनेजर को हिरासत में ले लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page