Connect with us

चन्दौली

“समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए शिक्षा जरूरी” : अवधेश सिंह

Published

on

बुद्धबिहार शोधसंस्थान सेवा संघ की ओर से दानूपुर में किया गया कंबल वितरण

चंदौली। क्षेत्र के दानूपुर गांव में बुद्धबिहार शोधसंस्थान सेवा संघ की ओर से बुधवार को स्वागत सम्मान एवं कंबल वितरण समारोह का आयोजन जिला पंचायत सदस्य साहब सिंह की ओर से किया। मुख्य अतिथि सकलडीहा ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह समेत विशिष्ट अतिथि चंदौली चेयरमैन सुनील यादव गुड्ड्, अपर मुख्य अधिकारी अमित राज सिंह ने भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद 350 से अधिक वृद्ध व जरूरतमंद महिलाओं व पुरुषों के बीच कंबल का वितरण अतिथियों के द्वारा किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि हम सभी को मिलकर समाज में समानता व समरसता लाना होगा। समाज के दबे-कुचले लोगों को मदद करने के साथ ही उन्हें शिक्षित बनाकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम होगा।

डॉ. रामजन्म मौर्य ने कहा कि जो व्यक्ति समाज के लिए जीता है उसे तीन उपहार प्राप्त होते हैं। पहला उसे आत्मसंतोष की प्राप्ति होती है। इसके अलावा उसे समाज में लोकसम्मान प्राप्त होता है। साथ ही उस पर दैविक अनुग्रह की प्राप्ति व ईश्वरीय कृपा सदैव बनी रहती है। आज हम सभी देश को विश्व गुरु बनाने की बातें कर रहे हैं, लेकिन इसी देश की तस्वीर आज हमारे सामने जहां 50 प्रतिशत से अधिक आबादी का जीवन दूसरों की कृपा है। जिसे देखकर यही हमारा हृदय द्रवित नहीं होता है और हमारे सोच को परिवर्तन नहीं आता है तो हमें खुद को मानव कहने के हकदार नहीं।

चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू ने भी सामाजिक सरोकार की वकालत की। उन्होंने कहा कि, कड़ाके की ठंड में गरीबों को कंबल प्रदान कर उनकी मदद करना पुनीत कार्य है। समाजसेवी डॉ. सरिता मौर्य ने शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा, महिलाएं व युवतियां खुद को शिक्षित बनाने के साथ ही बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें। शिक्षा से ही हम सभी को समाज में सम्मान व अधिकार मिलेगा। इसलिए एक रोटी कम खाएं, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाएं।

Advertisement

वहीं डॉ. कन्हैया मौर्य ने माता-पिता की सेवा के लिए उपस्थित जनमानस का आह्वान किया और कहा, आज जिस तरह से वृद्धाश्रम पर वृद्वजनों की बढ़ती संख्या हम सभी को विचलित व चिंतित करने वाली है। मां-बाप ही पूरे जीवन अपने बच्चों का लालन-पालन करते हैं। ऐसे में बच्चों भी यह दायित्व बनता है कि अपने माता-पिता की पूरी शिद्दत के साथ सेवा करें।

इस अवसर पर अध्यक्ष बनारसी मौर्य, साहब सिंह मौर्य, दीपक सिंह, जेपी मौर्या, संजीव सिंह, संतोष मौर्या, बृजेश कुमार मौर्य, डॉ. सुनील कुमार मौर्य, ओमप्रकाश मौर्या, हिमांशु सिंह, हलचल सिंह, सुशील कुमार शाक्य, राम सुधार मौर्य, सत्यम कुमार, आनंद कुमार, मनीष शाक्य, निखिल सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. जितेंद्र मौर्या ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa