Connect with us

गोरखपुर

समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय को सोनभद्र मे मिलेगा बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। युवा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष समाजसेवी डा. कुलदीप पाण्डेय को जिला सोनभद्र के दुद्धी मे प्रगति फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले वीर बिरसा मुंडा अन्तर्राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह मे सम्मानित किया जायेगा।

इसकी सूचना स्वयं संस्था के अध्यक्ष व कार्यक्रम आयोजक विकाश अग्रहरी ने निमंत्रण भेजकर दिया। कुलदीप पाण्डेय सम्मान समारोह मे जनपद गोरखपुर का प्रतिनिधित्व करने बाबा गुरु गोरक्षनाथ कि तपोभूमि से सोनभद्र पहुंचेंगे। अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह मे देश-विदेश के सैकड़ों रक्तवीरों को जनसेवा के रूप मे उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया जायेगा। गोरक्षनाथ क्षेत्र के रा़जेन्द्र नगर पश्चिमी निवासी ज्योतिषाचार्य पं. बृजेश पाण्डेय के सुपुत्र समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय वर्तमान समय मे गोरखपुर व आस पास के जिलों में अपने सामाजिक संगठन युवा जनकल्याण समिति के द्वारा सामाजिक कार्यों का कृयांन्वयन कर रहे है।

Loading...

नर सेवा नारायण सेवा के प्रति समर्पित डा. कुलदीप पाण्डेय द्वारा गोरखपुर जनपद मे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, जरुरतमंदों मे भोजन वस्त्र आदि का वितरण,स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण,नारी सशक्तिकरण तथा असहाय जरुरतमंदों कि सेवा करने हेतु उन्हे उत्कृष्ट समाजसेवी की श्रेणी मे स्थान दिलाया है। स्वयं भी 27 बार रक्तदान कर जरुरतमंदो की जान बचाने मे अहम भूमिका निभाए है । पाण्डेय जी को जिला,राज्य तथा राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न संगठनों व सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगभग पाँच सौ से अधिक सम्मान प्राप्त हुए हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page