Connect with us

चन्दौली

स्वच्छता केवल कागज़ों पर, वार्ड नं. चार में फैली बदहाली

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। नगर पंचायत के वार्ड नं. चार सहित अन्य वार्डो में सफाई नायक व कर्मियों की लापरवाही के कारण जगह-जगह कूड़े का अम्बार लगा है। वहीं नाली की सफाई न होने के कारण नालिया ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वार्ड वासियों का कहना है कि जनता की समस्याओं से वार्ड सभासद का कोई लेना देना नहीं है। इससे लोग समस्याओं को परेशान रहते है। बताते चलें कि नगर पंचायत के वार्ड नं. चार नेहरू नगर में वार्ड सभासद की उदासीनता व सफाई कर्मियों की लापरवाही के कारण जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है।

Loading...

वहीं नालियों की साफ सफाई न कराए जाने से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। जबकि उक्त वार्ड सर्विस रोड से सटा हुआ है। जहां अधिकारियों का आना जाना बराबर लगा रहता है। इसके बाद भी सफाई को लेकर लापरवाही बरती जा रही है।

वार्ड के लोगों का कहना है कि संचारी रोग की रोकथाम को लेकर डीएम के आदेश पर अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन नगर पंचायत में डीएम के आदेश का कोई असर नहीं है। जिला मुख्यालय पर यह हाल है तो अन्य जगहों का भगवान ही मालिक है। जबकि सफाई न होने के कारण संक्रामक रोग के फैलने का भी लोगों को खतरा सता रहा है। शिकायत के बाद भी वार्ड सभासद लापरवाह बने है। वार्ड के लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page