Connect with us

पूर्वांचल

सपा विधायक ने अपनी ही पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

Published

on

जौनपुर। जनपद के मछलीशहर के पूर्व सांसद और केराकत के सपा विधायक तूफानी सरोज की तहरीर पर बरसठी ब्लॉक के सपा के ब्लॉक अध्यक्ष विवेक यादव के खिलाफ पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विधायक ने विवेक यादव पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। इस मुद्दे को लेकर विधायक और ब्लॉक अध्यक्ष के बीच तल्ख बातचीत का ऑडियो भी वायरल हुआ है। ऑडियो में दोनों पक्षों की आवाज में तनाव साफ नजर आता है।

विधायक तूफानी सरोज ने ब्लॉक अध्यक्ष को सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए डांटा, जबकि ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने पक्ष को स्पष्ट किया। विधायक ने कहा कि वह दुकान पर चढ़ने की बात कर रहे थे, जिसे ब्लॉक अध्यक्ष ने धमकी देने के रूप में लिया।

Advertisement

विधायक ने शाम को तहरीर देकर पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष कश्यप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page