Connect with us

सियासत

सपा प्रत्यासी द्वारा लोकसभा चुनाव में बांटी जा रही गड्डियां

Published

on

Loading...
Loading...

सुल्तानपुर। आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के बाद चुनाव प्रचार में इसौली क्षेत्र में सपा प्रत्यासी भीम निषाद द्वारा 500 के नोटों की गड्डियां धड़ल्ले से बांटी जा रही हैं। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भीम निषाद सपा विधायक ताहिर खान को पैसा देने के लिए बढ़ाते हैं तो विधायक दोनों हाथ ऊपर उठा लेते हैं।

चुनाव आयोग को चुनौती देते इन प्रत्यासी के हाथों में पांच पांच सौ की गड्डियां, प्रचारक समूह में खुलेआम बांटते हुए, चौतरफा चर्चा में हैं तो वहीं आदर्श आचार संहिता की धाज्जियाँ उड़ाते हुए , चुनाव की निष्पक्षता पर बड़े प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे हैं।

न्यूज़ अपडेट –

भाजपा के इशारे पर सोशल मीडिया पर भीम निषाद के हाथ में रुपए दिखाकर बदनाम करने की शुरू हुई साजिश चुनाव कार्यालय के खर्च गाड़ियों के तेल व चुनाव में लगने वाली गाड़ियों के पेशगी के लिए जिले के पिछड़े समाज से एकत्र हुए धन को दूसरे स्वरूप में दिखा कर बदनाम करने की कोशिश समाजवादी विधायक ताहिर खान की मौजूदगी में ईसौली कार्यालय में चुनावी प्रबंधन में लगने वाले खर्च व पिछड़ा समाज द्वारा चुनाव लड़ने के लिए एकत्र धन को लेकर हुई थी बैठक।

बैठक के बाद रुपया खर्च करने की जिम्मेदारी विधायक को सौंपते सपा प्रत्याशी भीम निषाद का वीडियो हुआ वायरल। बोले समाजवादी भाजपा के इशारे पर गोदी मीडिया टाइप के लोग भीम निषाद को कर रहे बदनाम जबकि इंडिया गठबंधन लगातार भाजपा प्रत्याशी पर बना रहा बढ़त। ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष विधायक व 14 ब्लाक प्रमुख होने के बावजूद सांसद मेनका गांधी को करना पड़ रहा संघर्ष।

Advertisement

मेनका गांधी की सभाओं की भीड़ प्रायोजित, जनता महंगाई बेरोजगारी बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था किसानो कि पशुओं द्वारा बर्बाद की जा रही फसल बढ़ते कर्ज के बोझ को लेकर खासी नाराज। बीते 10 सालों में जिले के औद्योगिक विकास की शून्यता बनेगी बड़ा मुद्दा। बोले भीम निषाद गरीब के बेटे के साथ की जा रही साजिश का जनता जवाब देगी। चुनाव लड़वाने के लिए पिछड़े वर्ग के लोग एकत्रित कर रहे धन और जान की बाजी लगाकर चुकाएंगे उनका एहसान।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page