Connect with us

पूर्वांचल

सपा ने शिवपाल यादव को बनाया स्टार प्रचारक, बाकी बचे चरणों के लिए करेंगे प्रचार

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ| उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं। बाकी बचे 4 चरणों के लिए समाजवादी पार्टी ने शिवपाल सिंह यादव को अपना स्टार प्रचारक बनाया है। शिवपाल सिंह यादव अब उत्तर प्रदेश में बाकी बचे चरणों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। निर्वाचन आयोग से पास हुई लिस्ट में शिवपाल यादव का नाम स्टार प्रचारकों में भेजा गया है।

Loading...

समाजवादी पार्टी ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा किरन मय नंदा, प्रो. रामगोपाल यादव और डिंपल यादव का नाम भी शामिल है। बाकी बचे चरणों में डिंपल यादव भी सपा के लिए प्रचार करेंगी। स्वामी प्रसाद मौर्या भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page