Connect with us

पूर्वांचल

सपा ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में आठ प्रत्याशियों का नाम शामिल है। समाजवादी पार्टी की ओर से जारी की गई सूची में कुल 8 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। बदायूं विधानसभा सीट से रईस अहमद, सिधौली से हरगोविंद भार्गव, मलिहाबाद से सुशीला जो सरोज, मोहनलालगंज से अमरीश पुष्कर, सिकंदरा से प्रभाकर पांडे, कानपुर कैंट से मोहम्मद हसन रूमी और बांदा से मंजुला सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

Loading...

समाजवादी पार्टी ने अब तक यूपी की कुल 403 विधानसभा सीटों में से 262 सीटों पर प्रत्याशियों को उतार चुकी है। इससे पहले गुरुवार को पार्टी ने 56 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। वहीं, दूसरी लिस्ट में 39 सीटों जिनमें प्रतापगढ़, इटावा, प्रयागराज, अमेठी और रायबरेली सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा की थी, जबकि पहली सूची में समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 159 नामों घोषणा की थी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page